Homeछत्तीसगढ़जगदलपुर के कलेक्टर परिसर में यूसीसी को लेकर आदिवासी समाज का जोरदार...

जगदलपुर के कलेक्टर परिसर में यूसीसी को लेकर आदिवासी समाज का जोरदार विरोध

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर परिसर के प्रेरणा हॉल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर आयोजित परिचयात्मक बैठक में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। विवाह एवं तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार एवं विरासत तथा लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर चर्चा के लिए आयोजित इस बैठक में शुरुआत से ही माहौल गरमाया रहा।


समाज प्रमुखों ने जिला प्रशासन पर सभी संबंधित समाजों को बैठक की सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि बस्तर के मूलनिवासी समाजों से जुड़े इतने संवेदनशील विषय पर कुछ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित क्यों किया गया और सभी समाजों को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया।


समाज प्रमुखों ने कहा कि आदिवासी समुदायों की अपनी विशिष्ट सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक व्यवस्थाएं हैं। ऐसे में समान नागरिक संहिता के नाम पर उनकी रीति-रिवाजों और रूढ़िगत कानूनों को प्रभावित करने वाला कोई भी निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

थमीर कश्यप
थमीर कश्यप
थमीर कश्यप बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार, डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। वे आदिवासी संस्कृति, ग्रामीण जीवन, जंगल और बस्तर के जमीनी मुद्दों पर अपनी विशेष रिपोर्टिंग और विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी कहानियाँ बस्तर की परंपरा, संस्कृति और स्थानीय समुदायों की आवाज़ को प्रमुखता से सामने लाती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments