MEET OUR TEAM
THAMIR KASHYAP
Founder of Ground Story Hindiथमीर कश्यप बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार, डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। वे आदिवासी संस्कृति, ग्रामीण जीवन, जंगल और बस्तर के जमीनी मुद्दों पर अपनी विशेष रिपोर्टिंग और विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी कहानियाँ बस्तर की परंपरा, संस्कृति और स्थानीय समुदायों की आवाज़ को प्रमुखता से सामने लाती हैं। अपने कार्यों के माध्यम से वे समाज की वास्तविकताओं और आदिवासी जीवन की समृद्ध विरासत को उजागर करते हैं।
DIPIKA MARAVI
Independent journalistदीपिका मरावी डिंडौरी, मध्यप्रदेश की निवासी हैं उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक से पत्रकारिता एवं जनसंचार (B.A.) की शिक्षा प्राप्त की है। वे “Baiga Tribes” नाम से एक इंस्टाग्राम पेज संचालित करती हैं, जहाँ वे बैगा समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली से जुड़ी जानकारियाँ साझा करती हैं। वर्तमान में वे हिंदी मीडिया के लिए स्वतंत्र पत्रकार के रूप में ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही हैं और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
RINKU MEENA
Production Headरिंकु कुमार मीना एक फ़ोटोग्राफ़र, सिनेमैटोग्राफ़र और वीडियो एडिटर हैं, जो विज़ुअल स्टोरीटेलिंग और मीडिया प्रोडक्शन में काम करते हैं। उन्होंने संस्कृति और मीडिया अध्ययन (Culture & Media Studies) और अर्थशास्त्र (Economics) की पढ़ाई की है। उनका काम डॉक्यूमेंट्री फिल्म, इवेंट शूटिंग, ब्रांड विज्ञापन, शॉर्ट फिल्म और डिजिटल मीडिया कंटेंट बनाने में शामिल है। उन्होंने अब तक 50 से अधिक प्रोडक्शनों में योगदान दिया है, जिसमें उन्होंने निर्देशन, कैमरा वर्क और वीडियो एडिटिंग जैसे कार्य किए हैं।
RIKESHWAR RANA
Co-founderरिकेश्वर राणा दंतेवाड़ा जिले के बारसूर के है. उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) प्राप्त की है। उन्होंने जनचौक सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बस्तर क्षेत्र से ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे “ग्राउंड स्टोरी हिंदी” के सह-संस्थापक भी हैं। उनका पत्रकारिता कार्य विशेष रूप से आदिवासी समाज, पलायन (माइग्रेशन), आजीविका, वनाधिकार, पर्यावरण और बस्तर क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर केंद्रित रहा है। उन्होंने आदिवासी समुदायों के पलायन के कारणों, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों तथा विकास नीतियों के प्रभावों को जमीनी स्तर पर उजागर करने का प्रयास किया है।
DHARMENDRA DHURWE
EDITORधर्मेंद्र कवर्धा छत्तीसगढ़ से है. उन्होंने वर्ष 2021–22 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे दूरदर्शन (DD) दिल्ली से लगभग तीन वर्षों तक जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। वर्तमान में वे “ग्राउंड स्टोरी हिंदी” के संपादक के रूप में कार्यरत हैं।
PRAVEEN DHURW
A Social Media Managerप्रवीण चंद्र ध्रुव रायपुर, छत्तीसगढ़ से है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में प्रवीण ग्राउंड स्टोरी हिंदी के सोशल मीडिया का काम संभालते हैं।
SUCHETA MARKAM
Content Editorसुचेता मरकाम कांकेर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। सुचेता ने टीवी 24 और पत्रिका में कार्य किया है। वर्तमान में वह ग्राउंड स्टोरी हिंदी में कंटेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
Manku Netam
Reporter kankerमनकू नेताम कोयलीबेड़ा, कांकेर के रहने वाले हैं। उन्हें आदिवासी मुद्दों की गहरी समझ है। हाल ही में उन्होंने 100 से अधिक माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
PRASHANT KASHYAP
Content Writerप्रशांत कश्यप बस्तर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इन्होंने बस्तर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हाल ही में उन्हें परी फेलोशिप भी मिली है। प्रशांत ग्राउंड रिपोर्ट, संस्कृति, आदिवासी मुद्दों और कला से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
NAVIN KASHYAP
Reporter Sukmaनवीन कश्यप, सुकमा के रहने वाले हैं। उन्होंने विभिन्न टीवी चैनलों के साथ काम किया है और मीडिया क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग में विशेष रुचि है और वे जमीनी स्तर की खबरों और वास्तविक घटनाओं को कवर करने में दिलचस्पी रखते हैं।
BHOLA RAM SHANDILYA
Human Resources (HR) Coordinatorभोला राम शांडिल्य एक Human Resources (HR) Coordinator हैं, जिन्होंने पिछले एक दशक से गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) में कार्य किया है। उनके पास सामाजिक कार्य में गहरी समझ और अनुभव है। उन्होंने MSW (Master of Social Work) की पढ़ाई की है, जिसके बाद उन्होंने मानव संसाधन (HR) और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
Passionate for gaming, I love to give you a helping hand. I have worked with customers in the past and I face every request like a new challenge to bring my skills to a new level.

