Homeछत्तीसगढ़मैंनपाट में 90 साल की सास को पीठ पर ढोकर 9 किलोमीटर...

मैंनपाट में 90 साल की सास को पीठ पर ढोकर 9 किलोमीटर पैदल बैंक पहुंची बहू

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बहू अपनी 90 साल की सास को पीठ पर ढोकर पेंशन दिलाने बैंक पहुंच रही है।

जानकारी के अनुसार मामला मैनपाट के ग्राम कुनिया के जंगलपारा का है। यहां रहने वाली सुखमनिया बाई अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर उठाकर करीब 9 किलोमीटर पैदल चलकर चकर नर्मदापुर स्थित सेंट्रल बैंक पहुंचती हैं। रास्ते में नदी-नाले और खराब रास्ते भी पड़ते हैं।

परिजनों का कहना है कि पहले गांव में ही पेंशन मिल जाती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बैंक जाकर पैसा निकालना पड़ रहा है। इसी वजह से हर महीने बुजुर्ग महिला को बैंक ले जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में सड़क और दूसरी सुविधाओं की कमी है, जिससे बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है।

थमीर कश्यप
थमीर कश्यप
थमीर कश्यप बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार, डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। वे आदिवासी संस्कृति, ग्रामीण जीवन, जंगल और बस्तर के जमीनी मुद्दों पर अपनी विशेष रिपोर्टिंग और विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी कहानियाँ बस्तर की परंपरा, संस्कृति और स्थानीय समुदायों की आवाज़ को प्रमुखता से सामने लाती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments